देश की पहली महिला डीजल इंजन ड्राइवर मुमताज क़ाज़ी को राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मा
हम आपको मुंबई की मुमताज काज़ी के बारें में बता रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुमताज काज़ी सिर्फ देश में ही नही बल्कि पूरे एशिया की पहली महिला डीजल इंजन ड्राइवर हैं। बता दें मुमताज काज़ी अभी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे की उपनगरीय लोकल ट्रेन चलाती हैं। देश की इस पहली डीजल इंजन ड्राइवर मुमताज को बुधवार को महमहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। गौरतलब हो कि मुमताज काज़ी ने 20 साल की उम्र में पहली बार ट्रेन चलाई और उसके बाद से अब तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। मुमताज भारतीय रेलवे में अपनी सेवा साल 1991 से दे रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी मुंबई की एक बड़ी आबादी लोकल ट्रेन से सफर करती है। इसलिए लोकल ट्रेन को मुंबई की लाइफ लाइन के नाम से पुकारा जाता है।
Copyright @2020 The Sun Express