पुराने विवाद में चाचा - भतीजे में गोलीबारी
दस साल बाद इसी विवाद को लेकर चल रही सालिसी सभा में हुई फायरिंग में उसके बेटे की मौत हो गयी। इस घटना में उसका चाचा घायल हो गया। कालियाचक थाने की पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त नवाज शरीफ चौधुरी (30 )के रूप में की गयी है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी उसके चाचा का नाम सलाम चौधुरी (50 ) बताया गया है। पुलिस ने बताया संपत्ति पर कब्जे से संबंधित मामले को लेकर नारायणपुर इलाके में आज चाचा एवं भतीजे को लेकर सालिसी सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अचानक दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट एक दूसरे पर गोलबारी शुरू कर दी। इसी दौरान सर अपर गोली लगने से नवाज शरीफ चौधुरी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका चाचा गोली लगने से घायल हो गया। एसपी अलोक राजोरिया ने बताया कि प्राथमिक जाँच में पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने का मामल सामने आ रहा है। पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है।
Copyright @2020 The Sun Express