यूपी में राम राज नहीं, हत्या राज है : ममता बनर्जी

इसके बाद उन्होंने कहा, -यह बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती, वे केवल निरंकुशता चाहते हैं। क्या यही राम राज है? नहीं, ये हत्या राज है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंचा है लेकिन उन्हें क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई है क्योंकि धारा 144 लगाई गई है। भाजपा सरकार को आढ़े हाथों लेते हुये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती है, इसलिए इलाके में धारा 144 लगाई गई है। वे प्रजातंत्र को समाप्त करना चाहते है। वहां केवल तानाशाही है। वे लोगों को जाने नहीं देते हैं, लोगों को मिलने नहीं देते हैं। इसके अलावा एक बार फिर भवानीपुर में प्रचंड जीत के लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों ने सभी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।


Follow Us
About Us | Contact Us | Advertise with Us | Terms of Use | Feedback | Cookie Policy | Privacy policy

Copyright @2020 The Sun Express

Designed & Developed By AY Goaltech Infotech Private Limited