यूपी में प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ कोलकाता में राजभवन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्श

सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां एकत्रित होकर नारेबाजी कर रहे थे जिसके बाद हालात को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लाल बाजार सेंट्रल लॉक अप में ले जाया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया है। प्रियंका के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी गिरफ्तारी हुई है जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जल्द रिहा करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी यूपी में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।


Follow Us
About Us | Contact Us | Advertise with Us | Terms of Use | Feedback | Cookie Policy | Privacy policy

Copyright @2020 The Sun Express

Designed & Developed By AY Goaltech Infotech Private Limited